बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षा

अशोकनगर / जिले अंतर्गत 1105 प्राथमिक एवं 384 माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 5 व 8 के छात्रों की सत्र 2019 -20 से राज्य सरकार द्वारा बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए समस्त केंद्र अध्यक्ष को प्रशिक्षण प्रदान किया गया शिक्षा का अधिकार अधिनियम जब से लागू हुआ तब से कक्षा 5 एवं 8 की परीक्षा बोर्ड पैटर्न के आधार पर नहीं ली जा रही है। शैक्षणिक गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा मार्च 2019 में डिटेंशन पॉलिसी लागू करते हुए सत्र 2019-20 से कक्षा 5 एवं 8 की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत जिला अंतर्गत कुल 446 परीक्षा केंद्र बनाए गए। अशोकनगर में 123 चंदेरी में 86 ईसागढ़ में 129 मुंगावली में 108 केंद्र बनाए गए। परीक्षा केंद्र पर केंद्र अध्यक्ष नियुक्त किए गए नियुक्त केंद्र अध्यक्षों को जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य नारायण मिश्रा, जिला परियोजना समन्वयक श्री नीरज कुमार शुक्ला , एडीपीसी आरएमएसए श्री अनिल खंतवाल द्वारा समस्त केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं निर्विघ्न संपन्न कराएं।


Popular posts
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*
शराब के बहुत नुकसान है साथियों सभी दूर रहे तो इसमें समाज और देश की भलाई है - अशोक साहू
Image
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
रायसेन में डॉ राधाकृष्णन हायर सेकंडरी स्कूल के पास मछली और चिकन के दुकान से होती है गंदगी नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही