छत्तीसगढ़ में आयकर छापे

छत्तीसगढ़ में 50 से ज़्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे की ख़बर को इंडियन एक्सप्रेस अख़बार ने पहले पहले पन्ने पर जगह दी है. अख़बार के मुताबिक़ गुरुवार और शुक्रवार को मारे गए छापों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों, मुख्यमंत्री के उपसचिव और रायपुर के मेयर के घर भी शामिल थे. आयकर विभाग के इन छापों की वजह से एक तरफ़ राज्य नौकरशाही में अफरा-तफरी का माहौल है तो दूसरी तरफ़ सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है. दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर भ्रष्टाचार और बदले की राजनीति का आरोप लगा रहे हैं. अख़बार ने विभागीय सूत्रों के हवाले से लिखा है कि छापे के दौरान सीआरपीएफ जवानों की मदद ली गई और राज्य की पुलिस या दूसरी एजेंसियों से कोई जानकारी साझा नहीं की गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर राज्य कैबिनेट की बैठक बुलाई जिसके बाद इसे राजनीति से प्रेरित कहा गया.


Popular posts
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
शराब के बहुत नुकसान है साथियों सभी दूर रहे तो इसमें समाज और देश की भलाई है - अशोक साहू
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
रायसेन में डॉ राधाकृष्णन हायर सेकंडरी स्कूल के पास मछली और चिकन के दुकान से होती है गंदगी नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही