गे. उपार्जन के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित

श्योपुर । अपर कलेक्टर श्री सुनीलराज नायर की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2020-21 का गुणवत्ता प्रशिक्षण आज निषादराज भवन जिला पंचायत श्योपुर पर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम श्योपुर श्री रूपेश उपाध्याय, कराहल श्री विजय यादव, विजयपुर श्री त्रिलोचन गौड, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एवं प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर श्री डीएस कटारे, एआसीएस श्री रवि द्विवेदी, डीआईओ श्री कपिल पाटीदार, नायब तहसीलदार कु. रजनी बघेल, सीसीबी के नोडल अधिकारी श्री मातादीन डण्डोतिया, डिपो प्रबंधक भारतीय खाद निगम श्री एलएन मीणा, जिला प्रबधक एसडब्ल्यूसी श्री अरुण शर्मा, प्रबंधक केन्द्रीय भण्डार गृह निगम प्रथम श्योपुर श्री भीभाराम जाट, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्योपुर सुश्री लवली गोयल, कराहल श्री बृजपाल गुर्जर, विजयपुर श्री गौरव कदम सहित उपार्जन समितियो के प्रबंधक एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर श्री सुनीलराज नायर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा रबी उपार्जन वर्ष 2020-21 के लिए औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) गेहूँ का समर्थन मूल्य 1925 रू. प्रति क्विटंल घोषित किया गया है तथा श्योपुर जिले में गेहूँ का खरीदी कार्य 25 मार्च 2020 से 22 मई 2020 तक किया जाना है। उन्होने समिति प्रबंधको को किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए खरीदी केन्द्र पर किसानो के बैठने हेतु टैंट, पेयजल आदि की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री डीएस कटारे ने कहा कि गेहूँ उपार्जन के दौरान समितियां खरीदी गये स्कंध को स्टेकिंग करके रखें तथा खरीदी केन्द्र पर किसानो की संख्या के मान से धर्मकांटे की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि समितियों 50 किलो भर्ती के मान से ही बोरो में स्कंध को पैक करें, तथा प्रति दिवस की खरीदी के बाद पैक स्कंध की ऑनलाईन आर.टू.टी. अवश्य करें, जिससे परिवहनकर्ता को स्कंध परिवहन करने में सुविध होगी, उन्होंने कहा कि जिले में परिवहन एवं भण्डारण में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। श्री कटारे ने समिति प्रबंधकों को यह भी निर्देश दिये कि वे पूर्ण सजगता के साथ किसानो से गेहूँ खरीदी के निर्धारित मापदण्ड अनुसार केवल औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) गेहूँ की ही खरीदी करें। उन्होने कहा कि गेहूँ उपार्जन के दौरान किसानो को ऑनलाइन जेआईटी पोर्टल से भुगतान किया जावेगा। इसके पश्चात भारतीय खाद्य निगम के गुणवत्ता निरीक्षक श्री जसवीर मीणा द्वारा समिति प्रबंधकों को गेहूं खरीदी के निर्धारित मापदण्ड से अवगत कराया तथा गेहूं में बाह्य पदार्थ, अन्य खाद्य पदार्थ, नमी आदि की सेमिप्लंग कर मॉश्चर मीटर से जांच कर दिखाया गया।