जिला पंचायत की सामान्य बैठक सम्पन्न

विदिशा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक आज सम्पन्न हुई। जिला पंचायत के सभागार कक्ष में हुई उक्त बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई लालाराम अहिरवार, शमशाबाद विधायक श्रीमती राजश्री रूद्रप्रताप सिंह, कुरवाई विधायक श्री हरिसिंह सप्रे के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं, ग्रामीण आजीविका मिशन, सिंचाई विभाग तथा वन विभाग के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अलावा विकास कार्यो, अद्योसंरचनात्मक कार्यो की अद्यतन समीक्षा की गई है। इससे पहले पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री मयंक अग्रवाल ने समय पर कृषि विभाग के अधिकारी को फोल्डर उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी जानकारी मांगी जाती है वह समय सीमा में पहुंचाने के उपरांत उसका सत्यापन भी करें। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि वे स्वंय जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर क्रास मानिटरिंग करें।


Popular posts
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
शराब के बहुत नुकसान है साथियों सभी दूर रहे तो इसमें समाज और देश की भलाई है - अशोक साहू
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
रायसेन में डॉ राधाकृष्णन हायर सेकंडरी स्कूल के पास मछली और चिकन के दुकान से होती है गंदगी नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही