अलिराजपुर -अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर 27 फरवरी 2020 को सुबह 11 बजे टाउन हाल चन्द्रशेखर आजाद नगर में कार्यक्रम आयोजित होगा। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि म.प्र. शासन चिकित्सा शिक्षा, आयुश एवं संस्कृति विभाग डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, म.प्र. शासन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग मंत्री श्री जीतू पटवारी रहेंगे। अध्यक्षता म.प्र. शासन में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं पर्यटन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेन्द्रसिंह बघेल करेंगे। विशेष अतिथि सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, विधायक झाबुआ क्षेत्र श्री कांतिलाल भूरिया, विधायक जोबट सुश्री कलावती भूरिया, विधायक जोबट श्री मुकेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री कुणाल चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री महेश पटेल रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 10.30 बजे टाउन हाल प्रांगण चन्द्रशेखर आजाद नगर में आजाद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पण करेंगे। दोपहर 12 बजे टाउन हाल से आजाद की झांकी एवं चल समारोह कार्यक्रम मैन बाजार होते हुए आजाद स्मृति मंदिर पर पहुंचेगा यहां आजाद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पण किये जाएंगे। दोपहर 1 बजे टाउन हाल प्रांगण में राष्ट्रीय गान एवं अतिथिगण का उदबोधन होगा।
<no title>अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया जाएगा
• Mr. Dinesh Sahu