कोरियन भाषा की फ़िल्म 'पैरासाइट' ने बेस्ट फ़ीचर फ़िल्म के लिए साल 2020 का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है ये पहली बार है जब किसी विदेशी भाषा की फ़िल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है. ऑस्कर 2020: पैरासाइट को मिला बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड पहले से ही काफी सुर्खियां बटोरने वाली 'पैरासाइट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर भी मिला.फ़िल्म के निर्देशक बोंग जून-हो ने पुरस्कार की घोषणा के बाद कहा, "मैं नि:शब्द हूं."वाकिन फ़िनिक्स को जोकर फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है. वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब रेने जेनवेगर ने फ़िल्म जूडी के लिए मिला है. बेस्ट इंटरनेशनल फ़ीचर फ़िल्म का भी खिताब 'पैरासाइट के नाम गया है.सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान माने जाने वाले इस अवॉर्ड्स में अभिनेता ब्रैड पिट ने फ़िल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब जीता है. वहीं, मैरिज स्टोरी के लिए लॉरा डर्न को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. टॉय स्टोरी 4' ने बेस्ट एनिमेटेडे फीचर फ़िल्म का पुरस्कार जीता है और एनिमेटेड शॉर्ट फ़िल्म कैटेगरी में हेयर लव ने बाजी मारी है."वहीं, अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड 'जोजो रैबिट को मिला. डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर कैटिगरी का ऑस्कर अमेरिकन फैक्ट्री के नाम हुँ है.अमरीका के लॉस एजेंलिस में भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह पांच बजे रेड कार्पेट वॉक के साथ ऑस्कर पुरस्कार समारोह की शुरूँ त हई और साढ़े छह बजे से विजेताओं के नाम की घोषणा की जाने लगी.ये भी पढ़ें: ऑस्कर अवॉइर्स की वो 8 बातें जो पको जाननी चाहिएइस बार ऑस्कर में क्या है खास?पिछले साल की तरह ही इस साल भी इस समारोह का कोई होस्ट नहीं है. हालांकि टॉम हैंक्स, नताली पोर्टमैन और ऑस्कर इज़ाक जैसे 40 मशहूर सितारे इस समारोह को प्रेजेंट कर रहे हैं.वहीं, भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके बताया है कि वो इस बार ऑस्कर समारोह में शामिल नहीं हो सकी हैं लेकिन वो टीवी पर इसे देख रही हैं.इस बार फ़िल्म 'जोकर' को ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए सबसे ज़्यादा 11 कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिले हैं. वहीं, 'द यरिशमैन', '1917' और 'वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड को 10 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है.नेटफ्लिक्स की फ़िल्मों को इस साल 20 से ज़्यादा नॉमिनेशन मिले हैं. इनमें 'मैरिज स्टोरी', 'द इरिश मैन' और 'द टू पोप्स शामिल हैं.भारत में ऑस्कर भारत की तरफ से इस बार ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और लिया भट्ट की फ़िल्म गली बॉय को भारत की तरफ़ से धिकारिक एंट्री के तौर पर भेजा था लेकिन वो पहले ही दौड़ से बाहर हो गई थी.भारत को खिरी ऑस्कर पुरस्कार साल 2009 में फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर ने दिलवाया था फ़िल्म के गाने जय हो के बेस्ट ओरिजनल म्यूज़िक के लिए एँ र रहमान, गीत के बोलके लिए गुलज़ार और बेस्ट साउंड मिक्सिंग के लिए रसूल पुकुट्टी को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.वहीं, भारत के लिए पहला ऑस्कर भानु अथैया ने था. साल 1983 में ई फ़िल्म 'गांधी के लिए उन्हें बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन कैटेगरी में ऑस्कर मिला था.
पैरासाइट को बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड, किस फ़िल्म, कलाकार को मिला कौन सा अवॉर्ड
• Mr. Dinesh Sahu