सांसद उइके ने आत्मदाह से दिवंगत नाबालिक बालिका के परिवार से की मुलाकात,कहा दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा
बैतूल -सांसद डी॰डी॰उईके चौकी ग्राम पंहुचे ,जहाँ दिवंगत नाबालिक आदिवासी बालिका के पीड़ित परिवार से मुलाकात की एवं मिल घटना की जानकारी लेकर मदद का हर संभव आश्वासन दिया। साथ ही नाबालिक बेटी को श्रद्धांजलि दी व् पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर अपराधियों के विरुद्ध कठोर से कठोर सजा दिलाने हेतु आश्वस्त किया। वहीँ उन्हें त्वरित आर्थिक सहायता के 3000 रुपए नगद प्रदान कर 10 हजार रुपए का चेक देने के आदेश दिए जो पीड़ित परिवार को प्रशासन के माध्यम से जारी किया गया है ।

बता दे की कल चौकीगांव में नाबालिक बालिका ने छेड़छाड़ एवं रेप की घटना के बाद आहत हो कर आत्मदाह था। जिसे बैतूल जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया था। जहाँ इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई थी। जिसके द्वारा लिखी एक चिठ्ठी पुलिस ने बरामद की थी। उसी चिठ्ठी को आधार बना पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
