सहकारी बैंकों में कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि छ : माह बढ़ाने के निर्देश

सागर । सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने गेहूँ उपार्जन के कार्य को देखते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में पूर्व में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि छ : माह बढ़ाने के निर्देश दिये है। इनकी संविदा अवधि 31 जनवरी 2020 को समाप्त हो गयी थीं। निर्देशानुसार अब संविदा अवधि एक मार्च 2020 से 31 अगस्त 2020 तक के लिये बढ़ायी जायेगी। आयुक्त सहकारिता डॉ. एम.के. अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सहकारी बैंकों में लगभग 650 कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को नियमित नियुक्तियां होने की अवधि तक के लिये संविदा पर रखा गया था। जून 2018 में सहकारी बैंकों में नियमित नियुक्तियां हो जाने के बाद इनकी सीमाएँ समाप्त हो गयी थीं। इसके बाद सहकारी बैंकों में विभिन्न कार्यों के लिये छ: - छ: माह की अवधि के लिये कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को संविदा पर रखा जाता रहा।


Popular posts
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*
शराब के बहुत नुकसान है साथियों सभी दूर रहे तो इसमें समाज और देश की भलाई है - अशोक साहू
Image
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
रायसेन में डॉ राधाकृष्णन हायर सेकंडरी स्कूल के पास मछली और चिकन के दुकान से होती है गंदगी नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही