इंदिरा गृह ज्योति योजना से अधिक राशि के बिजली बिल से मिली मुक्ति (खुशियों की दास्तां)

रायसेन / मध्यप्रदेश शासन द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रारंभ की गई इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत 100 यूनिट तक बिजली खपत करने पर 100 रुपए का ही बिजली बिल दिया जा रहा है। इससे एक ओर जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भारी भरकम बिजली बिल से मुक्ति मिली हैं तो वहीं दूसरी ओर उपभोक्ता बिजली बचाने के लिए प्रेरित भी हो रहे हैं। सांची निवासी श्री दीपक कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरणपोषण करते हैं। दीपक बताते हैं कि पहले हर महीने उनका बिजली बिल 800 रुपए से हजार रुपए तक आता था, जिसे समय पर जमा करने की चिंता हमेशा लगी रहती थी। लेकिन पिछले चार-पांच महीनों से उनका बिजली बिल 100 रुपए से कम आ रहा है जिसे वह बिना किसी परेशानी के जमा कर देते हैं। गरीबों के हित में इंदिरा गृह ज्योति प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को धन्यवाद देते हुए दीपक बताते हैं कि इस महीने उनका बिल 99 रूपए का आया है, जिसे उन्होंने जमा भी कर दिया है। श्री दीपक को मध्यप्रदेश शासन द्वारा फरवरी माह में बिजली बिल पर 418 रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है।


Popular posts
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*
शराब के बहुत नुकसान है साथियों सभी दूर रहे तो इसमें समाज और देश की भलाई है - अशोक साहू
Image
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
रायसेन में डॉ राधाकृष्णन हायर सेकंडरी स्कूल के पास मछली और चिकन के दुकान से होती है गंदगी नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही