*कमलनाथ सरकार के संकटमोचक बनकर उभरे वरिष्ठ नेता विवेक तंखा*
नई दिल्ली। सूत्रों की माने तो कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच सरकार पर से फिलहाल संकट टलता नजर नजर नजर आ रहा नजर आ रहा है नजर आ रहा है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तंखा इस संकट को टालने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा था। प्रधानमंत्री मोदी ने शाम 7:00 बजे का समय उन्हें दे दिया था। लेकिन इसी बीच राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली स्थित कनॉट सर्कल सिंधिया के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे। सचिन पायलट ने उसी समय फोन पर विवेक तंखा और सिंधिया की चर्चा कराई। अगर जानकारों की माने तो सचिन पायलट की सलाह के बाद सिंधिया ने अपना निर्णय बदल लिया है और विवेक तंखा ने भोपाल में मौजूद मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी सिंधिया की बात करवाई जिस के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ ही उपमुख्यमंत्री साथ ही राज्यसभा में भेजने के लिए भी राजी हो गये हैं। वरिष्ठ नेता विवेक तंखा की मध्यस्थता के चलते मध्य प्रदेश कांग्रेस का संकट शायद फिलहाल टलता हुआ नजर आ रहा है।