मध्य प्रदेश को लेकर राहुल गांधी का मोदी पर निशाना


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि पेट्रोल की कीमत 60 रुपए प्रति लीटर से कम होनी चाहिए. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री कार्यालय जब आप कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने में मशगूल थे तो आप शायद ये नोटिस नहीं कर सकें होंगे कि दुनिया में तेल की कीमतों में 35 फ़ीसदी की गिरावट हुई थी. क्या आप पेट्रोल की कीमत 60 रुपए प्रति लीटर से कम करके तेल की कीमत में कमी का लाभ भारतीयों तक पहुंचाएंगे. इससे सुस्त अर्थव्यवस्था में भी मज़बूती आएगी." मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार संकट से गुज़र रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अब वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उनके साथ कांग्रेस के 19 विधायकों ने भी अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है. इसके बाद कमलनाथ सरकार का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है. कांग्रेस इसे बीजेपी की साज़िश बता रही है. हालांकि मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है और वो ज़रूरी आंकड़े जुटा लेंगे. 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधान सभा में कांग्रे के 114 विधायक हैं लेकिन 19 सदस्यों के बगावती तेवर के बाद फ़िलहाल ये घट कर 95 हो गई है. जबकि बीजेपी के पास 107 विधायक हैं.


Popular posts
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*
शराब के बहुत नुकसान है साथियों सभी दूर रहे तो इसमें समाज और देश की भलाई है - अशोक साहू
Image
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
रायसेन में डॉ राधाकृष्णन हायर सेकंडरी स्कूल के पास मछली और चिकन के दुकान से होती है गंदगी नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही