<no title>मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री दीपक बाबरिया भोपाल में 3 और 4 मार्च को विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे*


*मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री दीपक बाबरिया भोपाल में 3 और 4 मार्च को विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे*


*अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण श्री बाबरिया इस बार कार्यकर्ताओं से नहीं कर पाएंगे मुलाकात : शोभा ओझा*


भोपाल, 


मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्षा श्रीमती शोभा ओझा ने आज जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री दीपक बाबरिया दिनांक 3 और 4 मार्च, 2020 को दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं।


श्रीमती ओझा ने कहा कि अपनी इस यात्रा के दौरान श्री बाबरिया प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों से मुलाकात व चर्चा करने के साथ ही सत्ता व संगठन के बीच समन्वय पर भी मंत्रणा करेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों से मुलाकात करने के साथ ही आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों और जौरा व आगर में होने जा रहे विधानसभा के उपचुनावों पर भी संबंधितों से रणनीतिक चर्चा करने के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।


अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते श्री बाबरिया इस बार कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं कर पाएंगे।


Popular posts
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
शराब के बहुत नुकसान है साथियों सभी दूर रहे तो इसमें समाज और देश की भलाई है - अशोक साहू
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
रायसेन में डॉ राधाकृष्णन हायर सेकंडरी स्कूल के पास मछली और चिकन के दुकान से होती है गंदगी नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही