<no title>प्रजातंत्र को बचाने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख अनशन भोपाल, 


प्रजातंत्र को बचाने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
की प्रतिमा के सम्मुख अनशन
भोपाल,


प्रदेश कांगे्रस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल और कांगे्रस के कार्यकर्ता आज पूर्वान्ह 11 बजे से पुरानी विधानसभा मिंटो हाल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समीप अनशन पर बैठे हैं, जिसमें श्री गोयल पूर्ण रूप से अनशन पर बैठे हैं। 
अनशन पर बैठे श्री गोयल ने कहा कि लोकतंत्र के साथ हो रहे खिलवाड़ की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कांगे्रसजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से अपेक्षा कर रहे है कि देश में कांगे्रस पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के महान नेताआंे ने अपने त्याग, तपस्या और बलिदान के दम पर देश को आजादी दिलायी, शहीद भगतसिंह, असफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद, टंट्या भील, विरसा मुण्डा आदि ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे महान नेता विदेशांे में अपनी पढ़ाई-लिखायी करने के बावजूद अंगे्रजांे की यातनाआंे को सहते रहे और वर्षों तक जेलांे में बंद रहे। लेकिन आज गोडसे की विचारधारा वाली तथाकथित फिरका परस्त एवं मौका परस्त ताकतें देश के प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, उसी विचारधारा के कुछ नेता लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर जनता द्वारा चुने हुए विधायकों को पैसे का लालच देकर, उन पर दबाव बनाकर, जिस पार्टी से वे चुनाव जीते हैं, उनसे इस्तीफा दिलवाने के लिए उन्हें मजबूर कर रहे हैं, उनसे सौदेबाजी की जा रही है। 
श्री गोयल ने कहा कि आपने देश को मजबूत बनाया, लेकिन आज देश खतरे में है, आम आदमी असुरक्षित है, उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मुख प्रार्थना करते हुए कहा कि - हे बापू, इन नेताओं, विधायकों को सद्बुद्धि प्रदान करें जो जनता के वोट के साथ छलावा करना चाहते हैं। 
श्री गोयल ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध रहकर किसानों की कर्जमाफी से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को लाभांवित किया है। लेकिन सत्ता की भूखी भाजपा बेशर्मी की सीमा लांघकर पुनः सत्ता पाने के लिए लोकतंत्र को आघात पहुंचाकर प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ करने पर आमादा है। 
श्री गोयल कल दोपहर 12 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सम्मुख एक सर्वधर्म यक्ष करेंगे, जिसमें इन नेताओं, विधायकों को सद्बुद्धि और सद्भावना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जायेगी। 
श्री गोयल के साथ आज जाहिद खान, टी.आर. गेहलोत, मोहन मालवीय, राकेश सिहोते, मो. सरवर खान, जसवंत सिंह, आकाश खरे, अनिल अहिरवार, चेतन साहू सहित अनेक कांगे्रस कार्यकर्ता बारी-बारी से अनशन पर बैठे। 
           
त्री


Popular posts
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
शराब के बहुत नुकसान है साथियों सभी दूर रहे तो इसमें समाज और देश की भलाई है - अशोक साहू
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
रायसेन में डॉ राधाकृष्णन हायर सेकंडरी स्कूल के पास मछली और चिकन के दुकान से होती है गंदगी नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही