<no title>


प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा ‘राम वन गमन पथ’ के लिए ट्रस्ट गठित 
करने का फैसला स्वागतयोग्य
शिवराज सिंह और भाजपा के लिये राम राजनीति का विषय, हमारे 
लिये वे श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं: शोभा ओझा


भोपाल, 07 मार्च 2020


मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्षा श्रीमती शोभा ओझा ने आज जारी अपने वक्तव्य में बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने वचन-पत्र में दिए गए वचन के अनुरूप प्रदेश मंत्रिमंडल ने ‘राम वन गमन पथ’ के निर्माण हेतु ट्रस्ट गठित करने का स्वागतयोग्य फैसला ले लिया है। इस फैसले से जहां यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी और कांग्रेस पार्टी के लिए राम राजनीति का विषय नहीं बल्कि श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं, वहीं इस मुद्दे पर झूठे वादे करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान व उनकी पार्टी का दोहरा चरित्र भी प्रदेश की जनता के सामने पूरी तरह से उजागर हो गया है।
आज जारी अपने वक्तव्य में श्रीमती ओझा ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनावों में जारी अपने वचन-पत्र में कांग्रेस पार्टी ने यह वचन दिया था कि सत्ता में आने के बाद वह प्रदेश में ‘राम वन गमन पथ’ का निर्माण करेगी क्योंकि अपने वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ चित्रकूट से अमरकंटक के बीच अपने वनवास काल के साढ़े ग्यारह वर्ष बिताये थे, यह हम सब प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है, इसी परिप्रेक्ष्य में जनता की आस्थाओं का सम्मान करते हुए स्वयं मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के अध्यक्षता वाला ट्रस्ट इसका निर्माण और विकास करेगा।
अपने बयान के अंत में श्रीमती ओझा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की झूठी घोषणाओं के ठीक विपरीत मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने जहां श्रीलंका में माता सीता के मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक मदद की है वहीं उन्होंने प्रदेश में पवित्र ‘राम वन गमन पथ’ के निर्माण के लिए भी अपने दृढ़ संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति को जाहिर कर दिया है, केवल यही नहीं कमलनाथ सरकार के इस स्वागतयोग्य फैसले ने पिछली शिवराज सरकार की कथनी और करनी के साथ ही, उसके असली चाल-चरित्र और चेहरे की भी पोल खोल कर रख दी है।


 


Popular posts
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
शराब के बहुत नुकसान है साथियों सभी दूर रहे तो इसमें समाज और देश की भलाई है - अशोक साहू
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
रायसेन में डॉ राधाकृष्णन हायर सेकंडरी स्कूल के पास मछली और चिकन के दुकान से होती है गंदगी नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही