घोडाडोंगरी -: जिला उपाध्यक्ष के जन्मदिवस पर  भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को कराया भोजन :- आशीष पेंढारकर

घोडाडोंगरी -: जिला उपाध्यक्ष के जन्मदिवस पर  भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को कराया भोजन :- आशीष पेंढारकर


घोड़ाडोंगरी। वैश्विक महामारी  कोरोना से युद्ध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के द्वारा लगातार सरकारी अमले के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस संकट की घड़ी में जनमानस में उत्पन्न हुई समस्याओं के निवारण के लिए असहाय ,गरीब ,मजदूर वर्ग के परिवार के लिए आगे आकर मदद करने की अपील की है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विशाल बतरा के जन्म दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं द्वारा 230 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने बताया कि वरिष्ठ नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं से  मदद की अपील कर सहयोग करने का आग्रह किया था ।भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आभाष मिश्रा ने बताया कि इस संकट के समय में हमारे प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जगह जगह पर जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रयासरत है अति आवश्यक वस्तुओं भोजन दवाइयां मास्क सहित अन्य अन्य समस्याओं के निवारण के लिए कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत है इसी कड़ी में हमारे जिला उपाध्यक्ष विशाल बतरा के जन्मदिवस पर सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए पंचायत कर्मचारियों के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।


Popular posts
कान्हावाड़ी में बनेगी अनूठी नक्षत्र वाटिका, पूर्वजों की याद में लगायेंगे पौधे* *सांसद डीडी उइके एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नागर ने कान्हावाड़ी पहुँचकर किया स्थल निरीक्षण
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर साहू समाज" घोड़ा निक्कास भोपाल  में "मां कर्मा देवी जयंती" के शुभ अवसर पर भगवान का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया।
Image
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image