भाजयुमों कार्यकर्ताओ ने आज घर मे जलाया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला-

भाजयुमों कार्यकर्ताओ ने आज घर मे जलाया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला-
          सिख समाज पर दिग्विजयसिंह द्वारा दिये गये बयान के खिलाफ गुरुवार को भाजयुमो  ने अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ ने  लॉक डाउन व फिजिकल डिस्टेंस के नियमों का पालन करते हुये अपने घरों में दिग्विजयसिंह का पुतला दहन किया
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलामंत्री विकास सोनी ने बताया कि आज भाजयुमो घोडाडोंगरी,शाहपुर,चोपना, रानीपुर,भौरा,चिचोली के कार्यकर्ताओ ने लगभग 100 स्थानों पर दिग्विजयसिंह के सांकेतिक पुतले जलाकर सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो पोस्ट किये। श्री सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सिख समाज के प्रति रवैया 1984 सिख दंगों से ही जगजाहिर है, और आज वहीं भावना दिग्विजयसिंह की भी बाहर आई है इस बयान से सिख समाज के लोगो की भावनाओ को ठेस पहुँची है,कांग्रेस पार्टी को उन्हें तत्काल अपनी पार्टी से बाहर कर देना चाहिये और खुद कांग्रेस पार्टी को ही  दिग्विजयसिंह के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग सरकार से करनी चाहिये हम सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ता सिख समाज के साथ है,तथा दिग्गी की ओछी मानसिकता का पुरजोर विरोध करते है।पुतला दहन में बजरंग दल के पूर्व जिला सयोजक जतिन अरोरा, घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष आभाष मिश्रा, हरिकेश ढाकरे, चिचोली मंडल अध्यक्ष अमन सोनी, रोहित चौहान, मोहित चौकसे, विकल्प सेन, राहुल देशमुख, कपिल प्रधान, जतिन प्रजापति, रणवीर विशवास, राजेश प्रजापति, दिलीप माधव,......आदि कार्यकर्ताओ ने किया


Popular posts
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
भगवान का निवास स्थान*
Image
कान्हावाड़ी में बनेगी अनूठी नक्षत्र वाटिका, पूर्वजों की याद में लगायेंगे पौधे* *सांसद डीडी उइके एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नागर ने कान्हावाड़ी पहुँचकर किया स्थल निरीक्षण
Image
पुलिस कर्मियों के बच्‍चों के लिए नवीन शिक्षा निधि नियम जारी* *पुलिस महानिदेशक का बड़ा फैसला- निजी संस्‍थान में अध्‍ययन करने वाले पात्र बच्‍चों को भी मिलेगा लाभ*
Image
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*