भोपाल -
सदस्यता ग्रहण समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कांग्रेस से भाजपा में आने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, पार्टी नहीं। अब आप इस परिवार के सम्माननीय सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता मोदी जी वैश्विक नेता हैं और उनके नेतृत्व में सारी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसी महाशक्ति के राष्ट्रपति मोदी जी को फोन करके दवा मंगाते हैं। भारत जी-7 का सदस्य बनने जा रहा है, क्या कभी किसी ने ऐसा सोचा था? उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है और देश के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि भारत का भाग्य सिर्फ भाजपा ही बना सकती है।