मक्काMSP की मांग पर चल रहे किसान सत्याग्रह पर कृषि मंत्री कमल पटेल जी की प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार आई है - रमेश गायकवाड़(जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस बैतुल)

बैतुल -


मक्काMSP की मांग पर चल रहे किसान सत्याग्रह पर कृषि मंत्री कमल पटेल जी की प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार आई है -  मक्का मध्यप्रदेश की फसल नहीं है।  मक्का का उत्पादन अधिक हुआ इसलिए 2100 में बिकने वाला मक्का अब 1000 में बिक रहा है। साथियों अब मंत्री जी के इन 2 झूठे और अटपटे बयान पर किसान सत्याग्रह का मंत्री जी से कुछ सवाल -- मंत्री जी कल आप बोले कि मक्का मध्यप्रदेश की फसल नहीं है और आज आप कह रहे हो कि मक्का उत्पादन अधिक हुआ जिससे रेट 2100 से 1000 हो गए, जब मक्का मध्यप्रदेश की फसल ही नहीं है तो उत्पादन कैसे ज्यादा हो गया..? मंत्री जी जब मक्का प्रदेश की फसल नहीं है तो छिन्दवाड़ा और जबलपुर में मक्का के लिए सरकारी अनुसंधान केंद्र क्यों बना है..? मंत्री जी जब मक्का प्रदेश की फसल नहीं है तो छिन्दवाड़ा जहां 8 लाख एकड़ में मक्का बोई जाती है, देश भर में कॉर्नसिटी के नाम से क्यों जाना जाता है..? मंत्री जी जब मक्का मध्यप्रदेश की फसल नहीं है तो छिन्दवाड़ा के किसान नवीन_पटेल जी को विगत तीन वर्षों से खरीफ सीजन के बेस्ट मक्का उत्पादक किसान का अवार्ड क्यों मिल रहा है..? मंत्री जी जब मक्का प्रदेश की फसल नहीं है तो सिवनी में 4 से 5 लाख एकड़ जमीन में मक्का की खेती कैसे होती है..? मंत्री जी जब मक्का प्रदेश की फसल नहीं है तो रबी में सबसे अधिक मक्का की खेती आपके हरदा में कैसे होती है..? मंत्री जी जब मक्का प्रदेश की फसल नहीं है तो बैतूल में 5 लाख एकड़ जमीन में मक्का की खेती कैसे होने लगी..? मंत्री जी जब मक्का मध्यप्रदेश की फसल नहीं है तो किसान बीज के लिए 400 रुपया किलो मक्का क्यों खरीद रहा है..? मंत्री जी जब मक्का मध्यप्रदेश की फसल नहीं है तो 3 साल पहले आपकी ही सरकार ने मक्का को MSP में खरीदी कैसे किया..? मंत्री जी जब मक्का मध्यप्रदेश की फसल नहीं है तो 2 साल पहले भावन्तर_भुगतान_योजना में कैसे बिका..? मंत्री जी अब किसान अब नेताओं के गोलमोल


Popular posts
अगर आप दुख पर ध्यान देंगे तो हमेशा दुखी रहेंगे और सुख पर ध्यान देंगे तो हमेशा सुखी रहेंगे
Image
कान्हावाड़ी में बनेगी अनूठी नक्षत्र वाटिका, पूर्वजों की याद में लगायेंगे पौधे* *सांसद डीडी उइके एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नागर ने कान्हावाड़ी पहुँचकर किया स्थल निरीक्षण
Image
ग्रामीण आजीविका मिशन मे भ्रष्टाचार की फिर खुली पोल, प्रशिक्षण के नाम पर हुआ घोटाला, एनसीएल सीएसआर मद से मिले 12 लाख डकारे
Image
बैतूल पाढर चौकी के ग्राम उमरवानी में जुआ रेड पर जबरदस्त कार्यवाही की गई
Image
विदुर ने अवसर देखकर युधिष्ठिर से पूछा- "वत्स, यदि जंगल में भीषण आग लग जाये, तो जंगल के कौन से जानवर सुरक्षित रहेंगे ?"*पी आर साहू
Image