वर्षा काल के पूर्व पौधारोपण अभियान चलाएं कार्यकर्ता : विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में पौधारोपण करते हुए प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वर्षाकाल के पूर्व पौधारोपण अभियान में कार्यकर्ता एक वृक्ष अवश्य लगाए ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित __उन्होंने कहा कि बढते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक रेक की जिम्मेदारी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ता पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि पौधारोपण का यह अभियान वर्षाकाल के पूर्व तक निरंतर चलता रहे। हर कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पर्यावरण प्रहरी बने। प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल जिला इकाई द्वारा महाराणा प्रताप नगर एवं राजभवन के समीप कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए एक वृक्ष अवश्य लगाने का आव्हान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री विश्वास सारंग, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व विधायक श्री धुरवनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक संजर, श्री राहुल कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विकास विरानी, श्री सुनील पाण्डे, श्री लब्बू सिंह, श्री राजेन्द्र गुप्ता सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Popular posts
कान्हावाड़ी में बनेगी अनूठी नक्षत्र वाटिका, पूर्वजों की याद में लगायेंगे पौधे* *सांसद डीडी उइके एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नागर ने कान्हावाड़ी पहुँचकर किया स्थल निरीक्षण
Image
भगवान का निवास स्थान*
Image
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
बिग ब्रेकिंग न्यूज -मनावर आई सी आई सी आई बैंक में हुई लाखो की लूट
Image