कमलनाथ ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की


कांग्रेस विचार विभाग द्वारा गांधी जी की 150 पेंटिंग्स पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया



भोपाल,


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा गांधी जी के शताब्दी वर्ष के समापन पर कांग्रेस विचार विभाग द्वारा 150चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने पुरानी विधानसभा (मिंटो हाल परिसर) स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा बाद में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की


श्री कमलनाथ का प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कमलनाथ जी का स्वागत कर उन्हें कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी ।ललित कला समिति की अध्यक्ष रेखा भटनागर ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के अविरल दृश्यों कीजानकारी दी।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदर्शनी का फीता काटकर अनावरण किया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाये गये चित्रों के लिए समिति एवं कांग्रेस विचार विभाग ने प्रमाण पत्र देकर उनको सम्मानित किया


महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, प्रवक्तागण जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, मिथुन अहिरवार,विभा पटेल, आनंद तारण, दुर्गेश शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा, अब्बास हाफिज, राम पाण्डेय, रवि दांगी, अवनीश बुंदेला, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Popular posts
अगर आप दुख पर ध्यान देंगे तो हमेशा दुखी रहेंगे और सुख पर ध्यान देंगे तो हमेशा सुखी रहेंगे
Image
कान्हावाड़ी में बनेगी अनूठी नक्षत्र वाटिका, पूर्वजों की याद में लगायेंगे पौधे* *सांसद डीडी उइके एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नागर ने कान्हावाड़ी पहुँचकर किया स्थल निरीक्षण
Image
ग्रामीण आजीविका मिशन मे भ्रष्टाचार की फिर खुली पोल, प्रशिक्षण के नाम पर हुआ घोटाला, एनसीएल सीएसआर मद से मिले 12 लाख डकारे
Image
बैतूल पाढर चौकी के ग्राम उमरवानी में जुआ रेड पर जबरदस्त कार्यवाही की गई
Image
विदुर ने अवसर देखकर युधिष्ठिर से पूछा- "वत्स, यदि जंगल में भीषण आग लग जाये, तो जंगल के कौन से जानवर सुरक्षित रहेंगे ?"*पी आर साहू
Image