मंत्री श्री पांसे ने किया ताप्ति महोत्सव का शुभारंभ

Betul : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने मुलताई में ताप्ति महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि महोत्सव से सांस्कृतिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुलताई को सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बनाया जायेगा। ताप्ति महोत्सव के पहले दिन की शुरूवात जोधपुर के श्री अप्पानाथ द्वारा मांगणियार गायन से हुई। इसके बाद कालबेलिया नृत्य, नागपुर की सुश्री ऋतु भावे द्वारा लावणी नृत्य, देवास के श्री दयाराम सरोलिया द्वारा कबीर गायन प्रस्तुत किया गया। रीवा के श्री शशिकुमार पाण्डेय द्वारा बघेली लोक गायन और उज्जैन के श्री विशाल कुशवाहा एवं इनके दल द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विधायक श्री धरम सिंह सिरसाम, ताप्ति न्यास के अध्यक्ष श्री डी.एस. राय सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।


Popular posts
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*
शराब के बहुत नुकसान है साथियों सभी दूर रहे तो इसमें समाज और देश की भलाई है - अशोक साहू
Image
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
रायसेन में डॉ राधाकृष्णन हायर सेकंडरी स्कूल के पास मछली और चिकन के दुकान से होती है गंदगी नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही