विदिशा/ कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने जिले में पदस्थ सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों को सचेत करते हुए निर्देश दिए है कि कार्यालयीन समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। आमजन की समस्याओं संबंधी आवेदनों का निराकरण समय पर निराकृत करें। कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने आज प्रातः ठीक साढे दस बजे नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारी, कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर डॉ. जैन ने अधिकारियों, कर्मचारियों की नवीन कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बैठक आहूत कर सभी को सचेत करते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की पुर्नवृत्ति ना हो का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि वे अपनी कार्यकौशलता से सकारात्मक छवि बनाए ताकि आमजन अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के निदान हेतु भटकाव से मुक्त हो सकें। कलेक्टर डॉ. जैन ने कोराना वायरस के बचाव उपायों पर भी चर्चा कर अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा है कि उनके सम्पर्क में आने वाले पारिवारिकजनों एवं आमजनों के बीच बचाव के उपायों पर चर्चा कर उनकी भांतियों को दूर करें
अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में समय पर उपस्थित हो
• Mr. Dinesh Sahu