पाकिस्तान में F-16 दुर्घटनाग्रस्त, विंग कमांडर नोमान अकरम की मौत

पाकिस्तान एयर फ़ोर्स (पीएएफ़) का एक F-16 लड़ाकू विमान राजधानी इस्लामाबाद में एक पार्क के नज़दीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हादसे में विंग कमांडर नोमान अकरम की मौत हो गई है. पाकिस्तान एयर फ़ोर्स ने एक बयान में कहा है कि 23 मार्च को होने वाले रिपब्लिक डे परेड के लिए ये विमान अभ्यास कर रहा था. राजधानी इस्लामाबाद के शकरपरियां इलाके को पुलिस और सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. इस इलाके में कई म्यूजियम हैं, गोल्फ क्लब हैं और पास ही जिन्ना स्टेडियम भी है. पाकिस्तान की वायु सेना ने हादसे की जाँच के आदेश दे दिए हैं.


Popular posts
आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?* *"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?*
शराब के बहुत नुकसान है साथियों सभी दूर रहे तो इसमें समाज और देश की भलाई है - अशोक साहू
Image
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शिवराम वर्मा - प्रबन्धक ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ जोबट
Image
रायसेन में डॉ राधाकृष्णन हायर सेकंडरी स्कूल के पास मछली और चिकन के दुकान से होती है गंदगी नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही