घोड़ाडोंगरी -: भाजयुमो मण्डल घोडाडोंगरी ने चलाया सेल्फी विथ मास्क अभियान -: आभाष मिश्रा
भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल घोड़ाडोंगरी द्वारा सेल्फी विथ मास्क और वीडियो विथ मास्क का अभियान चलाया गया , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आभाष मिश्रा ने बताया कि
आज जब सम्पूर्ण विश्व के देश कोरोना महामारी से अपने अपने नागरिकों की जिंदगी की रक्षा करने के लिये संघर्ष कर रहे, उसी समय हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने सही समय पर देश मे लॉक डाउन लागू कर कोरोना महामारी का प्रवेश देश मे ना हो उसके लिये जो कार्य किये वो भारत देश ही नही अपितु पूरा विश्व देख रहा है,और प्रधानमंत्री जी के कार्य शैली की लगातार प्रसन्नता करते नही थक रहा,
साथ ही हमारे मध्यप्रदेश के जनसेवक आदरणीय शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा भी पूरे प्रदेश में जनता के हित एवं सुरक्षा के लिये लगातार अनेकों कार्य और योजनाये प्रदेश में शुरू कर दी गई, आज हम युवा मोर्चा घोडाडोंगरी के कार्यकर्ताओं ने हमारे प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के इस अभियान को पूरे मंडल में बूथ स्तर तक चलाकर जनमानस के बीच जनजागरण का कार्य किया ,मोर्चा अध्यक्ष श्री मिश्रा ने ये भी बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा अपने बूथ पर कम से कम 10 नागरिकों को स्वयं की सुरक्षा के लिये मास्क पहनना कितना जरूरी है,इसकी भी जानकारी दी गई ,साथ ही कार्यकर्ताओ द्वारा आम जनमानस से ये अपील भी की गई वे जिस तरह घर से निकलते समय अपनी अन्य जरूरी वस्तुएँ पहनकर निकलते हैं, ठीक वैसे ही अब से वे मास्क को भी अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बना ले,और घर से निकलते समय मास्क भी पहन कर निकले, मोर्चा द्वारा नागरिको से आव्हान किया गया कि वे घर से निकलते समय खुद तो मास्क पहने ही साथ मे अपने परिवार एवं अपने आस पास के परिवार जन को भी मास्क की महत्ता बताते हुये उसे पहनने के प्रति जागरूक कर देश सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देवे। इस जनसेवा के अभियान में अपना योगदान देने तथा इससे जुड़ने के लिये युवा मोर्चा मंडल घोडाडोंगरी ने मण्डल में निवासरत भाजपा के सभी प्रदेश,जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों, युवा मोर्चा सहित अन्य सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश,जिला तथा मंडल पदाधिकारियों युवा मोर्चा मंडल घोडाडोंगरी के पदाधिकारी,युवा मोर्चा बूथ समितियो के सदस्यों,पार्टी के सभी सम्मानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिको का आभार व्यक्त करते हुये ये भी अपिल करी है कि अगर जरूरत ना हो तो अभी कुछ समय और घर से ना निकले।