उमरिया - कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है। नगर पालिका उमरिया द्वारा सार्वजनिक स्थलों तथा कचरा संग्रहण वाहनो के माध्यमों से जन जन तक यह संदेश पहुचाया जा रहा है। व्यापारियों तथा आम जन द्वारा कोरोना संक्रमण बचाव हेतु दी जा रही सलाह का पालन नहीं करने पर नगर पालिका उमरिया द्वारा अर्थदण्ड की कार्यवाही शुरू की गई मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस के गढपाले ने बताया कि बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करने पर व्यापारियों तथा आम जन द्वारा मास्क का उपयोग नही किए जाने पर 37 लोगो पर नगर पालिका दवारा 100. 100 रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।
कोरोना से बचाव हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन नही करने पर नगर पालिका उमरिया द्वारा व्यापारियों एवं आम जन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही व्याप