मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ कोरोना के प्रति जनजागरण में जुटें मोर्चा : विष्णुदत्त शर्मा

 


भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़े निर्णय के कारण संभव हुआ है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ऐसे काम हुए हैं जिन्हें आजादी के बाद से राजनैतिक नफा नुकसान को लेकर कांग्रेस ने लटकाए रखा था। धारा 370, राम मंदिर और नागरिकता संशोधन कानून जैसे अहम मुद्दों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दृढ़ता के साथ राष्ट्रीय भावनाओं के अनुरूप हल किया। सरकार के इन कामों को हम अभियान के माध्यम से घर-घर तक ले जाएं और कोरोना महामारी के प्रति लोगों में जनजागरण अभियान चलाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मोर्चा पदाधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से कही। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने भी मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे अभियान की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने सोमवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान मोर्चा एवं महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों से अलग अलग चर्चा की। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विनोद गोटिया, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह शामिल हुए। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री सूरज कैरो, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने अभियान में मोर्चा द्वारा किए जाने वाले कार्यो से नेतागणों को अवगत कराया


समाज के हर वर्ग तक पहुंची हमारी सरकार - प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 6 वर्षों के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का काम किया है। बहनों के लिए उज्जवला और मुद्रा योजना जैसी अन्य योजनाएं प्रारंभ कर महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। वहीं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ बनाकर अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लाकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किए जाने वाले अल्पसंख्यकों, अनुसूचित वर्ग के लोगों को सुरक्षा और सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 और 35 ए को खत्म कर मोदी सरकार ने कश्मीर में विस्थापित 5 लाख हिन्दुओं और सिखों को फिर से बसाने में आ रही तमाम रुकावटों को दूर किया है। मोदी सरकार के यह निर्णय मजबूत भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं। इन निर्णयों को आमजन तक ले जाने का काम मोर्चा कार्यकर्ताओं को करना है।


मोदी जी के साहसिक निर्णय को विश्व में सराहा - श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से भारत ही नहीं पूरा विश्व प्रभावित है। ऐसे विकट समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के त्वरित और साहसिक निर्णय से भारत कोरोना योद्धा के रूप में वैश्विक मंच पर उभरा है। आर्थिक रूप से संपन्न देश कोरोना से हार चुके हैं। वहीं भारत कुशल नेतृत्व और जनता के आत्मविश्वास के बल पर कोरोना से निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। विश्व के अन्य देशों को ऐसे विकट समय में भारत ने मदद कर यह बता दिया कि उसके पास एक सक्षम नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट को लेकर हम अभियान के दौरान फेस मास्क, सेनेटाइजर जैसी वस्तुओं का वितरण कर लोगों को जागरूक बनाने में जुट जाएं। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिए गए 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर पैकेज से जनता को अवगत कराएं


 


Popular posts
अगर आप दुख पर ध्यान देंगे तो हमेशा दुखी रहेंगे और सुख पर ध्यान देंगे तो हमेशा सुखी रहेंगे
Image
कान्हावाड़ी में बनेगी अनूठी नक्षत्र वाटिका, पूर्वजों की याद में लगायेंगे पौधे* *सांसद डीडी उइके एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नागर ने कान्हावाड़ी पहुँचकर किया स्थल निरीक्षण
Image
ग्रामीण आजीविका मिशन मे भ्रष्टाचार की फिर खुली पोल, प्रशिक्षण के नाम पर हुआ घोटाला, एनसीएल सीएसआर मद से मिले 12 लाख डकारे
Image
बैतूल पाढर चौकी के ग्राम उमरवानी में जुआ रेड पर जबरदस्त कार्यवाही की गई
Image
विदुर ने अवसर देखकर युधिष्ठिर से पूछा- "वत्स, यदि जंगल में भीषण आग लग जाये, तो जंगल के कौन से जानवर सुरक्षित रहेंगे ?"*पी आर साहू
Image