रतलाम। फोरलेन पर ग्राम धौंसवास के पास गुरुवार रात बाइक पर सवार आयल कम्पनी के कैशियर सुशील टिलवानी निवासी काटजू नगर को लूटा। June 19, 2020 • Mr. Dinesh Sahu रतलाम। फोरलेन पर ग्राम धौंसवास के पास गुरुवार रात बाइक पर सवार आयल कम्पनी के कैशियर सुशील टिलवानी निवासी काटजू नगर को लूटा। बाइक पर आए लुटेरे ने सुशील को बाइक रोकने के कहा और चाकू से वार कर दिया। इससे वे घायल हो गए। लुटेरा उनकी जेब से पर्स निकाल कर ले गया। घायल सुशील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।