उपचुनाव के लिये कांग्रेस मीडिया विभाग मैदान में माईक्रो मेनेजमेंट से लेगी बढ़त, दायित्व बांटे

उपचुनाव के लिये कांग्रेस मीडिया विभाग मैदान में माईक्रो मेनेजमेंट से लेगी बढ़त, दायित्व बांटे भोपाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने आगामी विधानसभा उपचुनाव हेतु प्रदेष कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं को निम्नलिखित चुनाव क्षेत्रों में मीडिया प्रबंधन हेतु दायित्व दिया गया है। मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता को सांची एवं सुरखी, उपाध्यक्ष सैय्यद जाफर को अनूपपुर, उपाध्यक्ष अभय दुबे को आगर एवं हाटपीपल्या, अध्यक्षीय मीडिया समन्वयक नरेंन्द्र सलूजा को सांवेर, सुआसरा तथा बदनावर तथा केके मिश्रा को ग्वालियर संभाग की विधानसभा सीटांे का दायित्व सौंपा है। श्री मिश्रा के साथ सहयोग हेतु प्रवक्तात्रय दुर्गेश शर्मा, राम पांडे एवं रवि सक्सेना संबद्ध रहेंगे। उपरोक्त पदाधिकारी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत समस्त प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रनिक मीडिया से संपर्क में रहेंगे एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहेंगे। स्थानीय स्तर पर प्रेस कान्फ्रेंस, विडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से संपर्क बनायेंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा माईक्रो मेनेजमेंट किया जायेगा।


Popular posts
18 दिन के महाभारत युद्ध ने* *द्रौपदी की उम्र को* *80 वर्ष जैसा कर दिया था...*
Image
ग्रामीण आजीविका मिशन मे भ्रष्टाचार की फिर खुली पोल, प्रशिक्षण के नाम पर हुआ घोटाला, एनसीएल सीएसआर मद से मिले 12 लाख डकारे
Image
मध्यप्रदेश के मेघनगर (झाबुआ) में मिट्टी से प्रेशर कुकर बन रहे है
Image
कान्हावाड़ी में बनेगी अनूठी नक्षत्र वाटिका, पूर्वजों की याद में लगायेंगे पौधे* *सांसद डीडी उइके एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नागर ने कान्हावाड़ी पहुँचकर किया स्थल निरीक्षण
Image
कैसे मिलेगा राजस्व अदालतों से न्याय? नौकरशाहों में प्रतिभा, क्षमता एवं दक्षता की कमी
Image