बैतूल। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम सावंगी में गैस सिलेंडर फटने से घर मे आग लग गई। हादसे में एक महिला की झुलसने से मौत हो गई।
आठनेर थाना प्रभारी दादू सिंह टेकाम ने बताया कि ग्राम सावंगा में ब्रम्हदेव माकोड़े के घर भोजन बनाते समय गैस सिलेण्डर में धमाका हो गया और आग लग गई।
इस घटना में ब्रह्मदेव की पत्नी प्रतिमा आग से झुलस गई, उसकी जलने से मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि बह्मदेव बड़ी मुश्किल से अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल सका। हादसे में घर का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
घटना से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आठनेर की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर का सामान खाक हो गया था। घटना में खासा नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी दादू सिंह टेकाम ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर जांच में जुटी है।